अभ्युदय वात्सल्यम् ने उत्साह से मनाया हरेला

Jul 16, 2025 - 17:56
 0  216
अभ्युदय वात्सल्यम् ने उत्साह से मनाया हरेला


देहरादून। अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था ने देहरादून स्थित अपने पंजीकृत कार्यालय पर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सास्कृतिक गतिविधियों को समाहित करते हुये बुधवार को ष्हरेला उत्सव लोक संस्कृति महोत्सव आयोजित किया। लोक संगीत से सराबोर माहौल में लोक गायक गिरीश सनवाल पहाड़ी, हरीश मेहरा, मनोज सामन्त, कुंदन कोरंगा, नंदी मेहरा ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से  उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बता दें कि अभ्युदय वात्सल्यम संस्था,लोक कला लोक संस्कृति की अभिवृद्धि प्रचार प्रसार सहित जल सरक्षण पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत है। संस्था द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड में जरूरतमंद बच्चों महिलाओं, वृद्धों की सेवा जल संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ एवं पोषण अभियान सहित अनेक लोकोपयोगी सामाजिक गतिविधियों में अपने संसाधन से सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ.(श्रीमती)गार्गी मिश्रा ने बताया कि दिनाक 01 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2025 तक विभिन्न विद्यालयों/संस्थानों में औषधीय पौधों का रोपण एवं वृक्षारोपण,जल संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण,भूमिगत जल संचयन का संदेश देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उक्त के क्रम में फलदार वृक्षों के साथ साथ विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया और लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हुए विभिन्न पौधों का वितरण किया गया।

अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ (श्रीमती)गार्गी मिश्रा ने कहा कि धरती मां के कर्ज चुकाने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है और रोपित किए गए पौधों को बचाना है ‌।अपनी पीढ़ी को विरासत में स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण देना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। हमें अपने बच्चों को वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए जल-संरक्षण,पर्यावरण-संरक्षण, भूमि जल के संचयन के लिए जागरूक और प्रेरित करना है।

उक्त अवसर पर डॉ.अशोक कुमार मिश्र क्षितिज, गिरीश सनवाल पहाड़ी, हरीश मेहरा, नन्दी मेहरा, मनोज सामंत,राजेश सिंह, दीप्ति जोशी, योगिता चौहान, गुंजन,मोनिका, हेम पन्त, शालिनी कौशिक आदि उपस्थित रहे ‌।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow