बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन में चम्पावत अव्वल, उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने जारी की रिपोर्ट

Aug 28, 2025 - 20:10
 0  30
बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन में चम्पावत अव्वल, उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने जारी की रिपोर्ट


देहरादून। गुरूवार को उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की अप्रैल से जुलाई तक की प्रगति प्रतिवेदन सूची जारी की। 

ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि इस प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार जिला चंपावत प्रथम स्थान जिला बागेश्वर द्वितीय स्थान एवं उधम सिंह नगर तृतीय स्थान पर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार उत्तराखंड नई-नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। इसलिए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी कार्यशैली के माध्यम से उत्तराखंड राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएं। उत्तराखंड प्रदेश के अन्य जिलों मैं भी कार्य तेजी से चल रहे हैं समय समय पर विभाग के द्वारा चल रही योजनाओं का समीक्षा भी की जाती है। पीएम  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड राज्य का प्रत्येक वर्ग समाज विकास की दर से आगे बढ़ रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow