लच्छीवाला टोल प्लाजा पर पहुंचे गजराज

Aug 10, 2025 - 16:59
 0  23
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर पहुंचे गजराज
डोईवाला। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर शनिवार की शाम सड़क क्रॉस कर रहा हाथी कार पर हमलावर हो गया हाथी के हमले से कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए कुछ देर उत्पात करने के बाद हाथी जंगल में चला गया। राकेश नौटियाल ने बताया कि सड़क क्रॉस कर रहे हैं हाथी के सामने कार आने पर वह हमलावर हो गया था। कुछ देर बाद सड़क क्रॉस कर जंगल में चला गया टोल प्लाजा के मनीष नेगी ने बताया कि हाथी की आवाजाही को देखते हुए टोल प्लाजा पर बैनर भी चस्पा किया गया है। लोगों से सतर्क रहने को कहा जा रहा है। लच्छीवाला रेंजर मेधावी कीर्ति ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में विभागीय टीम गस्त कर रही है।
एक बार फिर लच्छी वाला टोल प्लाजा पर आ धमका हाथी जिससे एक बार फिर टोल प्लाजा पर अफरा तफरी मच गई। बता दें कि शनिवार की शाम को अचानक एक विशालकाय हाथी टोल प्लाजा के पास आ गया और हाथी रोड क्रॉस करने का प्रयास करने लगा लेकिन गाड़ियों की चहल कदमी से हाथी रोड क्रॉस नहीं कर पा रहा था कुछ देर बाद हाथी टोल प्लाजा के नजदीक से रोड पार करने लगा वही हाथी ने खड़ी गाड़ियों पर भी अटैक कर दिया गनीमत रही गाड़ी चालक ने अपनी कार को आगे दौड़ा दिया ।
टोल प्लाजा कर्मी राकेश नोटियाल ने बताया कि आए दिन हाथी टोल प्लाजा के पास आ रहे हैं जिससे खतरा बना हुआ है शनिवार को भी हाथी शाम को आ धमका और टोल बैरियर पर हमला किया और एक गाड़ी को भी पलटने की कोशिश की और उन्होंने वन विभाग से समुचित उपाय करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow