उत्तराखंड के कालसी क्षेत्र में पत्नी को दरांती से काट कर मार डाला, आरोपी पति मौके से फरार

Oct 9, 2026 - 11:07
 0  2
उत्तराखंड के कालसी क्षेत्र में पत्नी को दरांती से काट कर मार डाला, आरोपी पति मौके से फरार
उत्तराखंड के कालसी क्षेत्र में पत्नी को दरांती से काट कर मार डाला, आरोपी पति मौके से फरार

कालसी क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार

दिया. जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

विकासनगर: कालसी तहसील क्षेत्र के कचटा गांव में पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें महिला की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर कालसी तहसील से नायब तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पति ने पत्नी का किया खून: जानकारी के मुताबिक, कालसी के कचटा गांव में पति-पत्नी के बीच आपस में झगड़ा गया था. जिसमें पति के सिर पर खून सवार हो गया. उसके सिर पर खून इस कदर हावी हो गया कि उसने तैश में आकर अपनी पत्नी पर धारधार हथियार दरांती से हमला कर दिया. हमले में पत्नी लहूलुहान हो गई. कुछ ही देर में महिला ने दम तोड़ दिया. वहीं, घटना के बाद पति फरार हो गया.

हत्या के बाद गांव में मचा हड़कंप: बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 22 साल है. जबकि, आरोपी पति की उम्र 24 साल है. महिला की शादी 3 साल पहले ही हुई थी. हत्या में इस्तेमाल दरांती भी बरामद हो गई है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर पर पति-पत्नी ही मौजूद थे. उधर, जैसे ही हत्या की सूचना मिली, वैसे ही गांव में हड़कंप मच गया. इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही कालसी तहसील से नायब तहसीलदार कालसी रविंद्र असवाल, राजेंद्र लाल समेत कालसी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई. पुलिस लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है. वहीं, महिला के मायके वालों ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी है.

"कचटा गांव में आपसी झगड़े में पति पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है. पत्नी की गले और चहेरे पर धारदार हथियार के निशान हैं. शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही. तहरीर मिल गई है. जिस पर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी."- रविंद्र असवाल, नायब तहसीलदार, कालसी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow