दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, IFS अधिकारियों से करेंगे संवाद

Aug 19, 2026 - 15:49
 0  0
दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, IFS अधिकारियों से करेंगे संवाद

जौलीग्रांट(देहरादून): उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वह देहरादून के लिए रवाना हुए।  आज वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) देहरादून में 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद करेंगे।

वह 20 अगस्त को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी में 2024 बैच के लिए आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति दोनों अकादमी के दौरे में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow