आज LBS अकादमी पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में होंगे शामिल

Aug 20, 2026 - 11:03
 0  0
आज LBS अकादमी पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में होंगे शामिल

मसूरी:  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के फेज-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और अकादमी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति सुबह देहरादून लोक भवन से करीब 11 बजे एलबीएसएनएए के कालिंदी अतिथि गृह पहुंचेंगे। अकादमी में उनका स्वागत एवं परिचय के बाद वह पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
इसके बाद संपूर्णानंद सभागार पहुंचेंगे। 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित आईएएस प्रोफेशनल कोर्स (2024 बैच) के फेज-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर डेढ़ बजे उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से मसूरी से देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगे।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के दौरे को लेकर मसूरी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली गई हैं। अकादमी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। उपजिलाधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि उपराष्ट्रपति बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी दौरे की प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow