नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Oct 10, 2026 - 10:21
Oct 10, 2026 - 10:50
 0  1
नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

रामनगर के मोहान क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर

घायल हो गया.

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर के मोहान क्षेत्र में देर शाम गढ़वाल यूजर्स की बस और बाइक के बीच हुई टक्कर में 24 वर्षीय गौरव आर्या की मौत हो गई. जबकि बाइक पर पीछे बैठे 35 वर्षीय पुष्कर राम गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

गौर हो कि नैनीताल जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. वहीं बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक गौरव आर्या निवासी सल्ट, अल्मोड़ा जिले का रहने वाला था. वह देर शाम अपने साथी पुष्कर राम, निवासी अजोली तल्ली, सल्ट के साथ बाइक से जा रहा था. इसी दौरान मोहान क्षेत्र से आगे चिमटा और दुर्गा मंदिर के समीप मोड़ पर गढ़वाल यूजर्स की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवक घायल हो गए. घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया.

चिकित्सालय में चिकित्सक डॉ. सारिक ने बताया कि गौरव को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था, यहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है, हालांकि गौरव आर्या की मौत की खबर से उसके परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं घायल पुष्कर राम ने बताया कि देर शाम वे मोहान क्षेत्र से आगे चिमटा और दुर्गा मंदिर के समीप से गुजर रहे थे. इसी दौरान मोड़ पर गढ़वाल यूजर्स की बस के चालक ने तेज गति से पास लेने का प्रयास किया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

पुष्कर राम ने आरोप लगाया कि बस चालक की तेज रफ्तार और मोड़ पर पास लेने के कारण यह हादसा हुआ. हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. 24 वर्षीय गौरव आर्या की असमय मौत से उसके परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow