मसूरी कांड के शहीदों की स्मृति में किया गया रक्तदान
देहरादून। सोमवार को शहीद स्थल पर स्वर्गीय श्री रणजीत सिंह वर्मा की एवं मसूरी खटीमा के शहीदों के स्मृति में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का का उद्घाटन जिलाधिकारी देहरादून श्री संविन बंसल द्वारा किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम शहीद स्थल पर पहुंचकर उत्तराखंड शहीदों को एवं रणजीत सिंह वर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की। उसके उपरांत रक्तदाताओं के सम्मुख जाकर उन्हें प्रेरित किया उत्तराखंड के आंदोलनकारी मंच एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष श्री मोहन सिंह खत्री जी द्वारा जिलाधिकारी श्री सविन बंसल जी को पुष्प गुच्छ शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा को भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की सचिव श्रीमती कल्पना बिष्ट द्वारा पुष्प कुछ भेंट किए गए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर रक्त एकत्र करने हेतु दून मेडिकल कॉलेज की टीम उपस्थित थी एवं 34 यूनिट एकत्र किया गया।
भारतीय 18 सोसायटी देहरादून के प्रमुख समिति के सदस्य डॉ मनोज गोविल उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष श्री जगमोहन सिंह नेगी प्रथम रक्तदाता श्री अजय कुमार वर्मा प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती चंद्र किरण राणा सुरेश नेगी श्री रविंद्र जुगराण विवेकानंद खंडूरी श्री सुनील लखेड़ा जीत माणी पेन्हूली ललित जोशी संतन रावत मोनिका लखेरा रेनू सेमवाल शुशांक बोरा राहुल भंडारी विनोद असवाल धर्मेंद्र रावत द्वारिका बिष्ट सुलोचना भट्ट राधा तिवारी पुष्प लता सिलमाना सुमित राज थापा इत्यादि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?