भानियावाला स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में लगी आग

Oct 16, 2025 - 18:28
 0  26
 भानियावाला स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में लगी आग
डोईवाला। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 5:00 बजे की यह घटना है भानिया वाला स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के कुछ कमरों में अचानक आग लग गई, धीरे-धीरे आग ने अन्य कमरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।बताया जा रहा है कि स्कूल 7:30 खुल जाता है अचानक लगी इस आग की वजह से बच्चों की छुट्टी कर दी गई है।वही आग लगने के कारण का भी पता लगाया जा रहा है।नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने स्कूल में सुबह धुआं निकलता देखा और सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास कर रही है बताया जा रहा है कि इस आग से स्कूल में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया है।
सुबह-सुबह स्कूल में आग लगने से हड़कंप मच गया
खबर राजधानी देहरादून से है। यहां भानियावाला स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार की सुबह अकाउंट और प्रिंसिपल ऑफिस में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना तड़के लगभग सुबह 5:15 बजे हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
प्रारंभिक रूप से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में ऑफिस में रखे जरूरी दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक हो गए, हालांकि फायर ब्रिगेड के प्रयासों से कुछ महत्वपूर्ण कागजात बचा लिए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज भट्ट ने बताया कि सुबह लगभग 5:15 बजे आसपास के लोगों ने विद्यालय के एक कक्ष से धुआं निकलते देखा और उन्हें इसकी सूचना दी। तत्काल फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई, जिसके बाद समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया। आग से केवल एक कक्ष को ही क्षति पहुंची है। एतिहात के तौर पर विद्यालय में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow