पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ शुरू किया ऑपरेशन लगाम 

Jun 7, 2025 - 07:05
 0  43
पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ शुरू किया ऑपरेशन लगाम 


देहरादून। पर्यटन सीजन में हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए गढ़वाल के सभी जिलों में ऑपरेशन लगाम शुरू किया गया है। इसके लिए आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने जिला पुलिस प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं।

इस अभियान में हुड़दंग करने, नदियों के किनारे शराब पीने, रैश ड्राइविंग करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पहले चरण में यह अभियान सात जून से एक महीने के लिए चलेगा। आईजी गढ़वाल ने बताया कि सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि इस अभियान में लापरहवाही न बरती जाए। यदि कोई पुलिसकर्मी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दिनों पर्यटक स्थलों पर इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। इन्हीं पर लगाम कसने के लिए यह ऑपरेशन शुरू किया गया है।

पुलिस की विशेष तैनाती

ऑपरेशन के प्रभावी रूप से लागू करने के लिए पर्यटकों के घूमने-फिरने व आवाजाही वाले स्थानों, कॉलेज, हास्टल, बार, रेस्टोरेंट शराब के ठेके कैंटीन के आसपास पुलिस की चेकिंग सुनिश्चित की जायेगी। इसके अलावा ऐसे स्थानों को जहां पर मादक पदार्थों के सेवन से लड़ाई-झगड़े की घटनायें घटित होती है, को चिन्हित कर उन स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow