हरीश रावत के 'लाठी' वाले बयान पर सियासी घमासान, भाजपा बोली- कांग्रेस लाठी लाएगी तो हम फूल देंगे

Oct 7, 2026 - 11:31
 0  4
हरीश रावत के 'लाठी' वाले बयान पर सियासी घमासान, भाजपा बोली- कांग्रेस लाठी लाएगी तो हम फूल देंगे
हरीश रावत के 'लाठी' वाले बयान पर सियासी घमासान, भाजपा बोली- कांग्रेस लाठी लाएगी तो हम फूल देंगे

रुद्रपुर: नेताओं के मुंह से जाने-अनजाने कोई ऐसी बात निकल जाती है, जो विवाद का कारण बन जाती है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत इन दिनों धन्यवाद और जन संवाद यात्रा पर निकले हैं. एक तो कांग्रेस का पार्टी हाईकमान उनकी इस यात्रा से नाराज है. दूसरी तरफ मंगलवार को किच्छा पहुंचने पर हरीश रावत कुछ ऐसा कह बैठे जिसने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है.

लाठी वाले बयान पर सियासी घमासान: किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना से पहले सियासत गरमा गई है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लाठी वाले बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है. कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास पर पहुंचे हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से मतगणना के दिन छोटी-छोटी लाठियां लेकर पहुंचने की अपील की. रावत ने आशंका जताई कि कहीं भाजपा चुनावी जीत को लूटने का प्रयास न करे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow