कोटद्वार में पकड़ा गया बड़ा गुलदार, महिला की मौत के बाद वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

Nov 25, 2026 - 09:48
 0  2
कोटद्वार में पकड़ा गया बड़ा गुलदार, महिला की मौत के बाद वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज
कोटद्वार में पकड़ा गया बड़ा गुलदार, महिला की मौत के बाद वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

कोटड़ीढांग में घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया था निवाला, ग्रामीणों के विरोध

और पकड़ने की मांग के बाद वन विभाग ने चलाया अभियान।

खबर: पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में महिला की जान लेने वाले गुलदार की तलाश के बीच वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात घटनास्थल के आसपास घूम रहे एक बड़े गुलदार को टीम ने ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ लिया। गुलदार के पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, यही गुलदार महिला पर हमला करने वाला था या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।

दरअसल, सोमवार को सनेह क्षेत्र के कोटड़ीढांग में कविता कोठियाल अपनी चार अन्य साथियों के साथ जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सनेह मार्ग पर शव रखकर कई घंटों तक प्रदर्शन किया और गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने वन विभाग को गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए थे। विभाग ने इलाके में पिंजरे लगाने के साथ गश्त भी तेज कर दी थी।

मंगलवार देर रात वन विभाग की टीम ने घटनास्थल के पास एक बड़े गुलदार को ट्रैंक्विलाइज कर अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल उसे रेस्क्यू सेंटर ले जाया जा रहा है, जहां स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य जांच की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि पकड़ा गया गुलदार महिला की मौत के लिए जिम्मेदार है या नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow