बिहार की ओर बढ़ रहा नेपाल का जलजला, रातभर चली गश्ती, लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश

Oct 12, 2026 - 09:52
 0  1
बिहार की ओर बढ़ रहा नेपाल का जलजला, रातभर चली गश्ती, लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश
बिहार की ओर बढ़ रहा नेपाल का जलजला, रातभर चली गश्ती, लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश

नेपाल में भूस्खलन से आई बाढ़ के बाद गंडक का जलस्तर बढ़ा, बिहार का जल संसाधन 

विभाग सतर्कता बरत रहा है.

पटना: नेपाल में भूस्खलन के बाद अचानक आई बाढ़ ने बिहार में नदियों के जलस्तर को लेकर चिंता बढ़ा दी है. बिहार के जल संसाधन विभाग ने नेपाल से मिली सूचना के आधार पर गंडक और बूढ़ी गंडक नदी के के जलस्तर में बढ़ाव का ट्रेंड देखा जा रहा है. आज सुबह 4 बजे से गंडक बैराज से बढ़ते हुए क्रम में पानी रिलीज करने का ट्रेंड दिखा लेकिन राहत की बात है कि 6 बजे इसमें गिरावट का ट्रेंड दिख रहा है.

बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा नेपाल का पानी

गंडक और बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर तथा जलप्रवाह में संभावित अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिये है. हालांकि, विभाग के आकलन के अनुसार फिलहाल बिहार में बड़े खतरे की आशंका नहीं है, फिर भी तैयारी में कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश हैं. नेपाल के पानी को गंडक बैराज पहुंचने के पहले ही वाटर कैचमेंट एरिया को मैंटेन कर लिया गया है.

नेपाल में भूस्खलन से नदी का प्रवाह बाधित

नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुब्री क्षेत्र में भूस्खलन के कारण बूढ़ी गंडकी नदी का प्रवाह बाधित हुआ, जिसके बाद अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई. इस घटना में कई घरों और पुलों को नुकसान पहुंचने की खबर है. नदी के निचले प्रवाह वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

दिखने लगी गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी

जल संसाधन विभाग की ओर से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, नेपाल में भूस्खलन से आया मटमैला पानी देवघाट क्षेत्र से गुजर चुका है. यह स्थान वाल्मीकिनगर बैराज से लगभग 80 किलोमीटर ऊपर है. इस दौरान गंडक नदी के जलस्तर में करीब 27 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई. विभागीय आकलन में जलस्तर में 50 से 100 सेंटीमीटर तक अतिरिक्त वृद्धि की आशंका भी जताई गई है.

वाल्मीकिनगर बैराज पर बढ़ सकता है पानी का डिस्चार्ज

विभाग के आकलन के अनुसार, वाल्मीकिनगर बैराज पर पानी का डिस्चार्ज लगभग 50 हजार क्यूसेक से बढ़कर 75 हजार क्यूसेक तक पहुंच सकता है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि संभावित बढ़ोतरी से बिहार में बड़े प्रभाव की आशंका नहीं है. जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभी गंडक बराज में 6 बजे से गिरावट का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. हालाकि कोसी बैराज से पानी का बहाव बरकरार है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow