गंगा स्नान से लौट रही महिलाओं का ऑटो ट्रक से टकराया, एक की मौत; कई घायल

Nov 24, 2026 - 11:21
 0  1
गंगा स्नान से लौट रही महिलाओं का ऑटो ट्रक से टकराया, एक की मौत; कई घायल
गंगा स्नान से लौट रही महिलाओं का ऑटो ट्रक से टकराया, एक की मौत; कई घायल

भोजपुर में आरा-छपरा हाईवे पर हुआ हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ा महिलाओं

से भरा ऑटो। सभी महिलाएं गंगा स्नान के बाद घर लौट रही थीं।

बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार सुबह गंगा स्नान से लौट रही महिलाओं के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा-छपरा हाईवे पर जमालपुर ग्रामीण बैंक के समीप तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

मृतका की पहचान 45 वर्षीय बुजान देवी के रूप में हुई है, जो करजा, फरहंगपुर की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी महिलाएं बबुरा से गंगा स्नान करने के बाद अपने गांव वापस लौट रही थीं। इसी दौरान जमालपुर ग्रामीण बैंक के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और ऑटो सीधे खड़े ट्रक से टकरा गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। गंगा स्नान कर खुशी-खुशी घर लौट रही महिलाओं के सफर का इस तरह दर्दनाक अंत होने से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow