अरुणाचल सीमा के करीब चीन का मेगा बांध, सैटेलाइट तस्वीरों से नदी का रास्ता बदलने की तैयारी का खुलासा

Nov 24, 2026 - 11:07
 0  2
अरुणाचल सीमा के करीब चीन का मेगा बांध, सैटेलाइट तस्वीरों से नदी का रास्ता बदलने की तैयारी का खुलासा
अरुणाचल सीमा के करीब चीन का मेगा बांध, सैटेलाइट तस्वीरों से नदी का रास्ता बदलने की तैयारी का खुलासा

यारलुंग त्सांगपो नदी पर 60 गीगावाट की जलविद्युत परियोजना का निर्माण तेज,भारतीय सीमा से करीब 40-50

किलोमीटर दूर चल रहा काम। भारत की सियांग परियोजना भी चर्चा में।

नई दिल्ली। चीन ने अरुणाचल प्रदेश के करीब यारलुंग त्सांगपो नदी पर दुनिया की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में शामिल मेडोग मेगा डैम का निर्माण तेज कर दिया है। सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण में नदी का रास्ता मोड़ने, गांवों को दूसरी जगह बसाने और बड़े निर्माण कार्यों के संकेत मिले हैं। इस परियोजना को लेकर भारत की चिंता बढ़ सकती है, क्योंकि इसका स्थान भारतीय सीमा से करीब 40 से 50 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

60 गीगावाट बिजली उत्पादन की योजना

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन इस परियोजना पर करीब 1.2 ट्रिलियन युआन यानी 168 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना रहा है। इसमें कई बांध, पावर स्टेशन और करीब 40 किलोमीटर लंबी सुरंगें शामिल हैं। परियोजना का उद्देश्य नदी के तेज बहाव का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन करना है।

भारत ने भी तैयार की अपनी रणनीति चीन की इस परियोजना के जवाब में भारत अरुणाचल प्रदेश में 11,200 मेगावाट की अपर सियांग बहुउद्देशीय परियोजना पर काम कर रहा है। इसके प्रस्तावित जलाशय में करीब 9.2 अरब घन मीटर पानी जमा करने की क्षमता बताई गई है। इसका उद्देश्य नदी के बहाव को नियंत्रित करना और चीन की परियोजना से निचले क्षेत्रों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों से निपटना है।

पानी के बहाव को लेकर बढ़ी चिंता यारलुंग त्सांगपो नदी भारत में प्रवेश करने के बाद ब्रह्मपुत्र कहलाती है। ऐसे में चीन की परियोजना से नदी के पानी के प्रवाह और निचले इलाकों पर संभावित असर को लेकर चिंता जताई जा रही है। हालांकि, सैटेलाइट विश्लेषण में पर्यावरणीय नुकसान या भारत पर पड़ने वाले वास्तविक प्रभाव का कोई निश्चित आकलन नहीं दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow