शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, जयकारों के बीच ऊखीमठ रवाना हुई बाबा की डोली

Nov 11, 2026 - 09:27
Nov 11, 2026 - 10:58
 0  2
शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, जयकारों के बीच ऊखीमठ रवाना हुई बाबा की डोली
शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, जयकारों के बीच ऊखीमठ रवाना हुई बाबा की डोली

छह महीने तक ओंकारेश्वर मंदिर में होगी बाबा केदार की पूजा-अर्चना, इस साल 19 लाख 

से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार 11 नवंबर को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सुबह विशेष पूजा-अर्चना और समाधि पूजा के बाद पहले गर्भगृह के कपाट बंद हुए और फिर सुबह 8:30 बजे मंदिर के मुख्य द्वार भी बंद कर दिए गए। इसी के साथ इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा का औपचारिक समापन हो गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई समाधि पूजा

केदारनाथ मंदिर में बुधवार तड़के चार बजे से कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया शुरू हुई। परंपराओं के अनुसार बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना और समाधि पूजा संपन्न कराई गई। सुबह छह बजे गर्भगृह के कपाट बंद किए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते रहे। इसके बाद भारतीय सेना के 15 जवानों ने बैंड की मधुर धुनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मंदिर के मुख्य कपाट भी अगले छह महीनों के लिए बंद कर दिए गए।

पंचमुखी उत्सव डोली के साथ ऊखीमठ रवाना हुए बाबा केदार

मुख्य कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई। डोली की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बाबा केदार के जयकारे लगाए। अब अगले छह महीने तक बाबा केदार की शीतकालीन पूजा-अर्चना ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में होगी। इस दौरान श्रद्धालु यहीं पहुंचकर बाबा के दर्शन कर सकेंगे।

19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

इस वर्ष केदारनाथ यात्रा में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कपाट बंद होने तक 19 लाख 14 हजार से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। 22 अप्रैल 2026 को यात्रा शुरू होने के बाद पूरे सीजन में धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कपाट बंद होने के साथ ही अब केदारनाथ की ऊंची हिमालयी वादियों में अगले छह महीनों तक सन्नाटा रहेगा। हालांकि, बाबा केदार की पूजा और दर्शन का सिलसिला ओंकारेश्वर मंदिर में जारी रहेगा। श्रद्धालु अब शीतकाल के दौरान ऊखीमठ पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद ले सकेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow