SCERT-डायट में शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, दोनों संस्थानों का होगा अलग कैडर
देहरादून:राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के लिए अलग-अलग कैडर बनेगा। एससीईआरटी निदेशक बंदना गर्ब्याल के मुताबिक इसके लिए कार्मिक और वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा।
इनके लिए बनेगी नियमावली
एससीईआरटी और डायट में अभी माध्यमिक शिक्षा विभाग से तबादला पाकर शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। निदेशालय और शासन स्तर से शिक्षक यहां तैनाती पा रहे हैं। अब अलग-अलग कैडर बनने से इनमें शिक्षकों की अगल से भर्ती होगी। इसके लिए अगल से नियमावली बनेगी।
एससीईआरटी और डायट के अलग कैडर के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, पूर्व में आपत्ति के बाद इसका निपटारा किया जा चुका है। -बंदना गर्ब्याल, निदेशक एससीईआरटी
What's Your Reaction?