चीरबासा में मलबा-पत्थर गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास सोमवार को फिर मलबा और पत्थर आने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मार्ग की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को सोनप्रयाग और गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर यात्रियों की आवाजाही रोक दी है। वहीं, धाम से लौट रहे यात्रियों को बीच के पड़ावों पर रोका जा रहा है।
यात्रियों से सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रुकने तथा मार्ग सामान्य होने तक आगे नहीं बढ़ने की अपील की गई है। वहीं सुबह मौसम सामान्य होने पर हेली सेवा के माध्यम से यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे।
What's Your Reaction?