रुद्रपुर में शराब के नशे में खूनी संघर्ष, सिक्योरिटी गार्ड की हत्या; तीन लोग घायल

Nov 27, 2026 - 09:38
 0  2
रुद्रपुर में शराब के नशे में खूनी संघर्ष, सिक्योरिटी गार्ड की हत्या; तीन लोग घायल
रुद्रपुर में शराब के नशे में खूनी संघर्ष, सिक्योरिटी गार्ड की हत्या; तीन लोग घायल

रेशमबाड़ी में युवकों के हंगामे का विरोध करना पड़ा भारी, भांजे को बचाने पहुंचे गार्ड

पर चाकू से किया हमला। उधर, इंदिरा कॉलोनी में पिता ने बेटे को सरिये से पीटकर

किया गंभीर घायल।

उत्तराखंड के रुद्रपुर में आपराधिक घटनाओं से दहशत का माहौल है। रेशमबाड़ी इलाके में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों को रोकना एक सिक्योरिटी गार्ड को भारी पड़ गया। आरोपियों ने चाकू से हमला कर 50 वर्षीय लीलाधर की हत्या कर दी। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोग भी हमले में घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, लीलाधर निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। ड्यूटी से घर लौटने के दौरान उनके घर के पास कुछ युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। इस पर उनके भांजे राहुल ने युवकों को रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और युवकों ने राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। भांजे को बचाने पहुंचे लीलाधर पर भी हमलावरों ने चाकू से वार कर दिए। इस दौरान राहुल के अलावा रामअवतार और अनुज भी हमले में घायल हो गए। चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लीलाधर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। उनकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

पिता ने बेटे के सिर पर सरिये से किए कई वार

रुद्रपुर की इंदिरा कॉलोनी में भी पारिवारिक विवाद के बीच हिंसक घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपने बेटे अनिल के सिर पर लोहे के सरिये से कई वार करने का आरोप है। हमले में युवक के सिर पर तीन गंभीर घाव हो गए। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना 22 नवंबर की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी पिता सुरेश मौके से फरार हो गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। हमले में इस्तेमाल किया गया सरिया भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow