WhatsApp यूजर्स सावधान! पुराने ऐप में मिलीं गंभीर खामियां, तुरंत करें अपडेट

Nov 28, 2026 - 09:53
Nov 28, 2026 - 10:19
 0  2
WhatsApp यूजर्स सावधान! पुराने ऐप में मिलीं गंभीर खामियां, तुरंत करें अपडेट
WhatsApp यूजर्स सावधान! पुराने ऐप में मिलीं गंभीर खामियां, तुरंत करें अपडेट

CERT-In ने Android, iPhone और Desktop यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा अलर्ट

जारी किया है। पुराने वर्जन में मौजूद कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स निजी चैट,

फाइलों और संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच बना सकते हैं।

अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने ऐप के पुराने वर्जन को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। एजेंसी के मुताबिक, WhatsApp में पाई गई कुछ तकनीकी खामियां यूजर्स की निजी जानकारी और डिवाइस की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। यह खतरा Android, iOS और Desktop तीनों प्लेटफॉर्म पर WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए बताया गया है। CERT-In के अनुसार, इन कमजोरियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी डिवाइस में अनधिकृत तरीके से कोड चला सकते हैं और निजी डेटा तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

मीडिया फाइल और लिंक बन सकते हैं खतरे की वजह

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp में इनपुट वैलिडेशन, मेमोरी मैनेजमेंट और मीडिया फाइलों को प्रोसेस करने से जुड़ी कुछ खामियां सामने आई हैं। इसके अलावा एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेशन और लिंक्ड डिवाइस को मैनेज करने की प्रक्रिया में भी कमजोरियां बताई गई हैं। साइबर अपराधी खास तरीके से तैयार की गई मीडिया फाइल या संदिग्ध लिंक के जरिए इन खामियों का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सफल साइबर अटैक की स्थिति में ऐप क्रैश होने, निजी चैट और फाइलों तक अनधिकृत पहुंच बनने जैसे खतरे पैदा हो सकते हैं।

WhatsApp यूजर्स तुरंत करें ये काम

CERT-In की चेतावनी के बाद यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने फोन और कंप्यूटर में WhatsApp का लेटेस्ट उपलब्ध वर्जन इंस्टॉल करें। इसके लिए Google Play Store, Apple App Store या WhatsApp की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अनजान नंबरों से आने वाली संदिग्ध फाइल और लिंक को खोलने से बचें। समय-समय पर ऐप अपडेट करते रहें और अपने अकाउंट में लिंक्ड डिवाइस की भी जांच करें। थोड़ी सी सावधानी आपको साइबर ठगी और डेटा चोरी जैसे खतरों से बचाने में मदद कर सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow